यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल के साथ जीवन में नए अवसर और चुनौतियां लेकर आ रहा है। कहीं भाग्य का साथ मिलेगा तो कहीं धैर्य और संयम की परीक्षा होगी। कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य और संबंध तीनों क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखना इस सप्ताह सफलता की कुंजी साबित होगा।
मेष मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ इस सप्ताह आपके भाग्य के सितारे चमकते नजर आएंगे। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता से अटके कार्यों में गति आएगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम तेजी से और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे, जिससे उत्साह बढ़ेगा।
मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ भरा रह सकता है। सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी या मौसमी बीमारी के कारण शारीरिक व मानसिक परेशानी हो सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
कर्क कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ रहेगा। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी, जिससे राहत मिलेगी।
कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव रह सकता है। क्रोध और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
तुला तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह बड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सहयोग मिलेगा। करियर और कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सप्ताह का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा।
धनु धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं।
मकर मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। समय अनुकूल रहने से कार्यों में सफलता मिलेगी। आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।
कुंभ कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध अधिक शुभ रहेगा। आलस्य दूर होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मीन मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी।