
● वसई
नायगांव पूर्व के ज्यूचंद्र गांव में सकल हिंदू समाज हसोबा नगर बस्ती द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इस्कॉन के संत श्री जन्माष्टमी दास प्रभु जी की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता सौमित बनर्जी ने संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का आव्हान करते हुए विषय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व हरिनाम संकीर्तन किया गया। प्रतिष्ठित कवयित्री डॉ मृदुल ‘महक’ ने सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन को गति प्रदान किया। युवा ओज कवि अल्हड़ असरदार के संचालन में अन्नपूर्णा ‘सरगम’, बिट्टू जैन ‘सना’ डॉ मृदुल ‘महक’ ने बारी बारी से सनातन व राष्ट्रवाद पर अपनी रचनाएं पढ़ीं।
विश्व हिन्दू परिषद प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद मिश्रा-इस्कॉन मिरारोड से श्री गोपाल दास प्रभु जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सकल हिंदू समाज के अवनीश तिवारी के नेतृत्व में नितीन मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, राधेश्याम दुबे, अर्चना मिश्रा, राजकुमार ओझा, दिपक विश्वकर्मा, गौरव मौर्य, रमाशंकर मिश्रा, जोखू दुबे, शेष नारायण तिवारी, प्रवास प्रभु जी, हृदय प्रभु जी, अशोक शर्मा, पवन शर्मा, अमर यादव, श्याम यादव, अस्मित गौड़, मुकेश गौड़, अनुज दुबे, निखिल मिश्रा व सुरज चौरसिया आदि ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
