▪️ 1.45 लाख से अधिक पंजीकरण

- मुंबई
राज्य में प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक) पाठ्यक्रमों की केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 22 जून 2026 तय की गई थी, लेकिन छात्रों की बढ़ती संख्या और आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में हो रही देरी को ध्यान में रखते हुए अब इसे 2 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है। यह जानकारी उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील ने दी।
मंत्री के अनुसार, निर्धारित अंतिम तिथि तक कुल 1 लाख 45 हजार 708 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। सरकार ने सभी इच्छुक छात्रों से अपील की है कि वे नई अंतिम तिथि 2 जुलाई 2026 से पहले अपना आवेदन अवश्य पूरा कर लें। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी, समय-सारणी और ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट dte.maharashtra.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
