
▪️मुंबई
मुंबई मराठी पत्रकार संघ सभागार में डॉ. अरुण प्रकाश मिश्र ‘अनुरागी’ द्वारा रचित ‘हेलो कामिनी’ (नाटक) एवं ‘हुस्न का जादू’ (गीत संग्रह) का लोकार्पण तथा काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि यशपाल सिंह ‘यस’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में लेखक एवं अभिनेता अरुण शेखर तथा एसआईईएस महाविद्यालय, मुंबई के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश पाठक उपस्थित रहे। वहीं, प्रसिद्ध अभिनेता नंदकिशोर पंत ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम का आयोजन नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया। संयोजन आर.के. पब्लिकेशन के निदेशक रामकुमार ने किया, जबकि संचालन नरसिंह हैरान जौनपुरी एवं विनय शर्मा ‘दीप’ ने किया।

इस अवसर पर भारतीय जनभाषा प्रचार समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कवि विनय सिंह ‘विनम्र’ का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
पुस्तक लोकार्पण के बाद आयोजित कवि गोष्ठी में फतेह बहादुर सिंह, राकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, राजकुमार प्रसाद, जौनपुर से रविन्द्र कुमार शर्मा ‘दीप’, वाराणसी से आलोक कुमार मौर्य, विनोद चतुर्वेदी, आत्मिक श्रीधर मिश्र, रामस्वरूप साहू, महेंद्र मिश्र, प्रभाशंकर शुक्ल, अश्विनी कुमार दुबे, नंदलाल ‘क्षितिज’, पत्रकार रवि यादव, ‘जनहित इंडिया’ के पत्रकार मुन्ना यादव ‘मयंक’, सूर्यकांत शुक्ल, मनोज उरई, अधिवक्ता राजीव मिश्र, पत्रकार यशपाल शर्मा, बीनू संगम त्रिपाठी, संगम त्रिपाठी, गीता, लक्ष्मी यादव ‘ओजस्विनी’, रामजीत गुप्ता, पत्रकार नामदार राही, अल्हड़ असरदार, त्रिलोचन सिंह अरोरा, जयपुर से सतेन्द्र मोहन शर्मा ‘मोहन’, शिवदत्त शर्मा ‘अश्क’, गंगा शरण सिंह, अनुष्का सिंह, डॉ. शारदा प्रसाद दुबे ‘शरतचंद्र’, सदाशिव चतुर्वेदी ‘मधुर’ तथा सलीम सैयद सहित अनेक साहित्यकार एवं कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।
अंत में रामकुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
