
▪️मुंबई
धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण में रविवार 12 जुलाई 2026 को मालाड पश्चिम में लिंक रोड स्थित इच्छापूर्ति श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं सवामणी भंडारा प्रसाद का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्री हनुमान जी की आराधना की और सुंदरकांड का श्रवण किया।
कार्यक्रम का आयोजन पंचम सोपान ट्रस्ट एवं समस्त हनुमान भक्तों के सहयोग से किया गया। प्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक पंडित प्रेम प्रकाश दुबे जी के मुखारविंद से सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया गया, जिसमें भक्तगण भक्ति भाव में लीन नजर आए। पूरे परिसर में जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर सवामणी भंडारा प्रसाद का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद प्रसाद का लिया।

आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा भावना और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर से जुड़े कार्यकर्ताओं और हनुमान भक्तों का विशेष योगदान रहा।
