▪️मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई पुस्तक महोत्सव 2026 के लोगो और आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही छह दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव की औपचारिक उलटी गिनती शुरू हो गई। महोत्सव 24 से 29 नवंबर 2026 तक मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर में आयोजित होगा।

महोत्सव का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (एनबीटी-इंडिया), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से किया जा रहा है। यहां मराठी, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के साहित्य, पुस्तकों और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 600 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।
- लोगो और वेबसाइट लॉन्च के अवसर पर विधायक एवं मुख्य आयोजक अमित साटम, मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी, एनबीटी-इंडिया के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविंद्र डी. कुलकर्णी और एनबीटी-इंडिया के निदेशक युवराज मलिक उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, महोत्सव में मुंबई और देशभर के छात्र, परिवार, पाठक, प्रकाशक और लेखक शामिल हो सकेंगे। इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट www.mumbaibookfestival.com के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजन में प्रवेश निशुल्क रहेगा और आगंतुकों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
महोत्सव में विभिन्न भारतीय भाषाओं के साहित्य और संस्कृति को एक मंच मिलने के साथ पाठकों, लेखकों और प्रकाशकों के बीच संवाद का अवसर भी उपलब्ध होगा।
- मुंबई पुस्तक महोत्सव 2026 एक नजर में:
तारीख: 24 से 29 नवंबर 2026
स्थान: मुंबई विश्वविद्यालय, कालीना परिसर
स्टॉल: 600 से अधिक
आयोजक: नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
सहयोग: मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका
वेबसाइट: www.mumbaibookfestival.com
