▪️रिक्टर स्केल 4.4 की तीव्रता
- नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। राजधानी के अलावा नोएडा और एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भी कंपन महसूस होने की सूचना सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज रात 10:23 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई से जुड़ी विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
भूकंप के बाद संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड में मंगलवार को देश के विभिन्न हिस्सों में कई भूकंपीय घटनाएं दर्ज हुई हैं।
