- गऊ भारत भारती की 11वीं वर्षगांठ
- समारोहाध्यक्ष होंगे आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई।
भारत का पहला गऊ वंश पर आधारित राष्ट्रीय समाचारपत्र गऊ भारत भारती अपनी 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘सर्वोत्तम सम्मान समारोह’ का आयोजन आज 6 अगस्त 2025, मंगलवार को शाम 6 बजे जुहू इस्कॉन सभागार, मुंबई में कर रहा है।
समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य मंत्री माननीय आशीष शेलार होंगे जबकि समारोहाध्यक्ष होंगे आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट एवं उपाध्यक्ष, भाजपा मुंबई)।

विशेष अतिथियों में शामिल हैं:
अभिजीत राणे (समूह संपादक – मुंबई मित्र एवं वृत्त मित्र)
जैन संत लोकेश मुनि
शेखर मूंदड़ा (अध्यक्ष, महाराष्ट्र गौसेवा आयोग)
आचार्य श्याम बिहारी (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग)
कार्यक्रम का संचालन करेंगे वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार व ‘सद्वार्ता’ के प्रबंध संपादक राजेश विक्रांत।
गऊ भारत भारती के सम्पादक संजय अमान ने बताया कि हर वर्ष “गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान” उन विभूतियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देकर देश और समाज को नई दिशा प्रदान की है। इस वर्ष भी गौ सेवा, पत्रकारिता, साहित्य, समाजसेवा, शिक्षा एवं कला के क्षेत्रों में कार्य करने वाली अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
सम्मानित होने वाले विशिष्टजन
पत्रकारिता
- श्री श्रीनारायण तिवारी (संपादक, दैनिक यशोभूमि)
- श्री राघवेंद्र नाथ द्विवेदी (कार्यकारी संपादक, हमारा महानगर)
- श्री राजेश त्रिपाठी (टीवी पत्रकार)
साहित्य
- डॉ रोशनी किरण
- सुश्री हेमा चंदानी
- श्री पंकज तिवारी
- डॉ जितेंद्र पांडेय
- सुश्री हेमलता त्रिपाठी
गौ सेवा एवं गऊ आधारित स्टार्टअप
- श्री नितेश वशिष्ठ (पंचगव्य विशेषज्ञ)
- श्री सुनील रामविलास प्रजापति एवं श्री मनीष रामविलास प्रजापति (गऊ आधारित स्टार्टअप)
- डॉ महेंद्र कुमार गर्ग (गऊ वैज्ञानिक, कोटा, राजस्थान)
- श्री सुरज्ञान गुप्ता (स्पेक्ट्रा क्रायोजेनिक सिस्टम्स प्रा. लि.)
- श्री उमेश शाह (गौशाला संचालक)
- श्री प्रफुल्ल कटेलिया (गौ सेवक)
समाजसेवा
- श्रीमती प्रीति धीरेन दोशी (ट्रस्टी, मरू घर ओल्ड ऐज होम)
- डॉ दिलीप कुमानदास अम्लानी (ट्रस्टी, मरुधर ओल्ड ऐज होम)
- संघमित्रा ताई गायकवाड़ (आरपीआई – आठवले)
- श्री तुषार एन. कथारेचा (सचिव, श्री गुर्जर सुतार विश्वकर्मा बाग, विलेपार्ले)
- श्री अभिषेक जाजू (स्वस्ति श्री त्रिवेणी फाउंडेशन)
- श्री बिमल भूता (सचिव, भाजपा मुंबई; संस्थापक – टीम पार्ले, मुंबई)
- श्री आर. के. मंधाना (ट्रस्टी, सुशील आनंद मंधाना चैरिटेबल ट्रस्ट)
प्रशासनिक सेवा
- श्री हनुमंत पोपट गोसावी (सहायक उद्यान अधीक्षक, मनपा)
उक्त जानकारी पुरस्कार चयन समिति एवं गऊ भारत भारती के संरक्षक श्री राम कुमार पाल ने दी।