
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नेता छगन भुजबल ने राजभवन में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी उपस्थित थे।
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार ने आज मंत्रिमंडल विस्तार किया। महाराष्ट्र की सियासत में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सबसे बड़े चेहरों में गिने जाने वाले छगन भुजबल एक बार फिर से मंत्री बन गए हैं।
मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद छगन भुजबल ने कहा कि अगर अंत अच्छा हो तो सब कुछ अच्छा होता है। मैंने गृह मंत्रालय से लेकर हर जिम्मेदारी संभाली है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वह ठीक रहेगी। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।