● श्री महाराष्ट्र रामलीला मंडल का आयोजन

मुंबई। महानगर की पुरानी और प्रतिष्ठित श्री महाराष्ट्र रामलीला मंडल द्वारा “जीवन में धर्म का महत्व” विषय पर आयोजित द्विभाषी निबंध प्रतियोगिता में 7 स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन मंडल के अध्यक्ष एड. अशोक कुमार पांडेय, संचालक एड. बद्री प्रसाद पांडेय, महामंत्री सुरेश मिश्र, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र, उपकोषाध्यक्ष सुशील मिश्र और रंजीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।
इस वर्ष चंदारामजी हाई स्कूल और केंद्रीय विद्यालय 1 के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में विशेष प्रदर्शन किया। हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में पहला पुरस्कार चंदारामजी हाई स्कूल को प्राप्त हुआ जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान केंद्रीय विद्यालय 1 के छात्रों ने प्राप्त किए।

मंडल के अध्यक्ष एड. अशोक कुमार पांडेय ने सभी विजयी छात्रों को कर्नाटक ग्राउंड, चर्चगेट में आयोजित मंडल के रामलीला महोत्सव में रामनामी, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नकद राशि देकर सम्मानित किया।
इस निबंध प्रतियोगिता को सफल बनाने में राजेश विक्रांत, सुभाष कालीगुड़े और उनकी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
