
अक्सर लोग आलिया भट्ट को देखते ही कहते हैं कि उनकी शक्ल अपनी मां सोनी राजदान से मिलती है। लेकिन इन दिनों पूजा भट्ट की एक पुरानी तस्वीर वायरल है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस फोटो में पूजा की शक्ल इतनी हद तक आलिया जैसी लग रही है कि कई लोग पहली नजर में उन्हें आलिया ही समझ बैठे। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि अगर आलिया अपनी मां जैसी दिखती हैं, तो फिर पूजा से यह मिलती-जुलती शक्ल कैसे?
Reddit पर शेयर की गई इस तस्वीर ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है। फोटो के साथ लिखा गया है- “करीब से देखने तक लगा कि यह आलिया भट्ट हैं।” कमेंट्स में लोग मजाक और हैरानी दोनों जाहिर कर रहे हैं। किसी ने लिखा- “सेम सेम पर अलग।” एक यूजर ने पूछा- “पूजा भट्ट की मां कैसी दिखती थीं? क्योंकि आलिया तो अपनी मां की पूरी कॉपी लगती हैं।” कुछ लोग तो यह अटकल भी लगा रहे हैं कि क्या महेश भट्ट को मिलती-जुलती फीचर्स वाली महिलाएं पसंद थीं।
जानकारी के लिए बता दें पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट की बेटी हैं, जिनका नाम बाद में किरन भट्ट हो गया था। वहीं आलिया, महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं। दोनों बहनों की उम्र में लगभग 21 साल का अंतर है।
