- बीच में ट्रेन बदलने की झंझट खत्म

● मुंबई
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विरार और सूरत के बीच मेमू ट्रेन सेवाओं में बड़ा बदलाव किया है। 3 जनवरी 2026 से, दो अलग-अलग मेमू सेवाओं को मिलाकर विरार–सूरत–विरार सीधी मेमू ट्रेन शुरू की जाएगी। इसका मतलब यह है कि अब यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, अब तक चल रही 69143/69144 विरार–संजान–विरार और 69141/69142 संजान–सूरत–संजान मेमू को मिलाकर इसे नई ट्रेन संख्या 69141/69142 के तहत संचालित किया जाएगा।
- नई समय-सारिणी इस प्रकार है–
- 69141 विरार–सूरत मेमू: विरार प्रस्थान 5:15 बजे, सूरत आगमन 10:30 बजे
- 69142 सूरत–विरार मेमू: सूरत प्रस्थान 5:30 बजे, विरार आगमन 11:30 बजे
रेलवे का यह कदम रोजाना यात्रा करने वाले नौकरीपेशा यात्रियों और विद्यार्थियों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। अब यात्रा अधिक सहज और समय बचाने वाली होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
