
मुंबई।
पर्यटन को बढ़ावा देने और दूर-दराज के क्षेत्रों को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार देशभर में 150 रूटों पर सी-प्लेन सेवा शुरू करने जा रही है। ‘उड़ान 5.5’ योजना के तहत सी-प्लेन और हेलीकॉप्टर सेवाओं को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र में कुल 8 स्थानों पर सी-प्लेन सेवा शुरू की जाएगी।
प्रारंभिक चरण में केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप को चुना गया है। इन राज्यों में जलाशयों, नदियों और बैकवाटर्स से विमान सेवाएं शुरू होंगी। सेवा में कनाडा की ‘डी हैविलैंड एयरक्राफ्ट’ कंपनी के विमान उपयोग किए जाएंगे।
महाराष्ट्र के धोम बांध (सातारा), गंगापुर बांध (नासिक), खिंडसी बांध (नागपुर), कोराडी बांध (बुलढाणा), पावना बांध (पुणे), पेंच बांध (नागपुर),किगणपतिपुले (रत्नागिरी) और रत्नागिरी (मुख्य शहर) में यह सेवा शुरू होगी। इंडिगो और पवन हंस जैसी कंपनियां इस सेवा में रुचि दिखा रही हैं। इसका किराया अनुमानतः ₹1500–₹2000 रहेगा। योजना को उड़ान स्कीम के तहत प्रोत्साहन मिलेगा। दिसंबर तक देशभर में इसका विस्तार प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में जब छगन भुजबल पालकमंत्री थे, तब नासिक के गंगापुर बांध पर सी-प्लेन का परीक्षण किया गया था।