- ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार नया सप्ताह कई राशियों के लिए अवसर, प्रगति और राहत लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्कता और संतुलन बनाए रखने की सलाह है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल-

मेष
इस सप्ताह आपके किस्मत के सितारे चमकते हुए नज़र आएंगे। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूलता अटके हुए कार्यों में गति लाएगी। सौभाग्य का साथ मिलने से समय का भरपूर लाभ उठाना आपके लिए जरूरी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम तेजी से और मनचाहे ढंग से पूरे होते देख आपके भीतर उत्साह और पराक्रम का संचार होगा।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि की प्रबल संभावना बन रही है। सप्ताह की शुरुआत में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा तथा आय बढ़ने के योग बनेंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रह सकता है। सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी या पुरानी बीमारी उभरने से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है। ऐसे में किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर इलाज कराएं।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और परिश्रम का पूरा फल मिलेगा, जिससे उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में अपेक्षित प्रगति होने से संतोष का अनुभव करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बड़ी कामना के पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। उत्तरार्ध की तुलना में पूर्वार्ध अधिक अनुकूल रहेगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तुलना में कहीं अधिक शुभ और सफल रहने वाला है। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता एवं लाभ मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी बाधा के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण मानसिक तनाव रह सकता है और स्वभाव में झुंझलाहट दिखाई देगी। किसी भी विषय पर असमंजस की स्थिति बन सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में क्रोध या भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। घर और बाहर दोनों जगह सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। करियर और कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति और लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जा सकता है। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध कुछ बेहतर रहने की संभावना है। शुरुआत से ही कार्यों को सही ढंग से और समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते नज़र आएंगे। उत्साह, पराक्रम और सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। सेहत और संबंध दोनों बेहतर बने रहेंगे। लोगों की ओर से विशेष सहयोग और सुख प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है।
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाही सफलता पाने के लिए कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम देना होगा। समय अनुकूल रहने से हर प्रयास में सफलता के संकेत मिलेंगे। इससे उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप आगे बढ़कर जिम्मेदारियां संभालेंगे और उन्हें कुशलता से पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध की तुलना में पूर्वार्ध अधिक शुभ और सफल रहेगा। इस दौरान आलस्य दूर होगा और आप कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और प्रयास करते दिखाई देंगे। सक्रियता और कर्मठता बढ़ेगी, साथ ही वरिष्ठ और कनिष्ठ सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। उत्साह और पराक्रम में निरंतर वृद्धि होगी। सौभाग्य का साथ मिलने से जीवन के हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी।
