
● पनवेल
ज्येष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रीतम कुमार सिंह ‘त्यागी’ की स्मृति में पतंग उत्सव 2026 का भव्य आयोजन पनवेल के एस.पी.-3 मैदान, साईनगर में अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन साईनगर एसोसिएशन, लायन्स क्लब ऑफ पनवेल, पुरोगामी पत्रकार संघ तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। उल्लेखनीय है कि यह उत्सव वर्ष 2017 से निरंतर इसी मैदान में आयोजित हो रहा है, जिसकी संकल्पना स्वयं स्व. प्रीतम कुमार सिंह ‘त्यागी’ ने की थी। कोरोना काल में भी यह आयोजन नियमों का पालन करते हुए किया गया था।
स्व. प्रीतम कुमार सिंह ‘त्यागी’ के निधन के पश्चात उनकी सुपुत्री ला. प्रतिमा चौहान (रायगड जिला संघटक – पुरोगामी पत्रकार संघ, कोकण विभागीय सचिव – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सभासद – लायन्स क्लब ऑफ पनवेल, सचिव – माँ शक्ति सामाजिक संस्था) तथा उनके सुपुत्र किरण कुमार प्रीतम कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैदान उपलब्ध कराने के लिए साईनगर एसोसिएशन के अध्यक्ष पांडुरंग मोकल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने पतंग उड़ाने का भरपूर आनंद लिया। लायन्स क्लब ऑफ पनवेल की ओर से महिलाओं को खिचड़ी प्रसाद व शक्कर वितरित की गई, जबकि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से तिलगुड़, हल्दी-कुंकू, गुलाब फूल और पुष्पगुच्छ प्रदान किए गए।

आयोजन को सफल बनाने में धनाजी पुदाले, राजपाल शेगोकार, उमाजी मंडले, ला. सुरभी सुयोग पेंडसे, ला. मंगला हेमंतसिंह ठाकूर-सूर्यवंशी, संगीता मनोजसिंह परदेशी, अश्विनी ठाकूर, शशिकला सुरेश यादव सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। साथ ही ममता प्रीतम म्हात्रे, स्नेहल ढमाले, मोहिनी विक्रांत पाटील, नीलम दत्तात्रेय कडू सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर ला. अल्का चव्हाण, ला. ज्योती बुतड़ा, ला. हेमंत सिंह ठाकूर-सूर्यवंशी, भरतसिंह ठाकूर, छाया भरतसिंह ठाकूर, अंजली अजिंक्य परदेशी, हुमा रूपेशसिंह ठाकूर, रंजना दालवाले, वर्षा शैलेश दालवाले सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने सहभाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर ला. प्रतिमा चौहान और किरण कुमार प्रीतम कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पतंग उत्सव ने आनंद, समरसता और परंपरा के सुंदर संगम का सजीव अनुभव कराया।

✒️
धन्यवाद सरजी
✒️