
मुंबई।
अंधेरी पूर्व स्थित महाराजा होटल में मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह को मुंबई मनपा की बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) समिति का सदस्य बनाए जाने पर ‘क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था’ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विजय सिंह गब्बर, सुधाकर सिंह विशेन, राम सुरेश सिंह, नन्दलाल सिंह, दिग्विजय सिंह, महेश सिंह चौहान, विनोद सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
समारोह के दौरान श्री सिंह ने कहा कि समाज से प्राप्त यह स्नेह और सम्मान उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा वे समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

बधाई हो