
● मुंबई
होली की पूर्व संध्या पर रविवार को मालाड पश्चिम स्थित ब्रह्मा महेश ग्राउंड के विशाल प्रांगण में ‘पत्रकार विकास संघ’ के 18 वे लिट्टी चोखा एवं स्नेह मिलन समारोह ने जबर्दस्त रंग जमाया। संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष आनंद मिश्र एवं महासचिव अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह राजनीति, कला, साहित्य, पत्रकारिता व समाज के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट स्थितियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अन्य प्रमुख सलाहकार अमरजीत मिश्र, अभय मिश्र एवं शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को साकार रुप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकार सुनील सिंह की माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा श्री गणेश की प्रतिमा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायक सोनू सिंह सुरीला एवं लोकगायिका रीना अग्रवाल ने सुमधुर लोकगीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ठेठ शुद्ध सात्विक उत्तरभारतीय व्यंजन लिट्टी-चोखा के साथ ही ताजा मटर से बने निमोना-भात और गर्मागर्म जलेबी का भी ने ने जमकर लुप्त उठाया। गोरेगांव की विधायक व पूर्व मंत्री विद्या ठाकुर, भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व सांसद संजय निरुपम, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा, सिध्दि विनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (उबाठा) के प्रवक्ता आनंद दुबे, नगरसेवक योगेश वर्मा, तेजेंदर सिंह तिवाना, शिवा शेट्टी, शिवकुमार झा, राकांपा नेता एडवोकेट इंद्रपाल सिंह, अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा, सबसे तेज सुंदरकांड गाने वाले प्रेमप्रकाश दुबे, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, कांग्रेस नेता एड. अवनीश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, पूर्व नगरसेवक दीपक ठाकूर, भोजपुरी अभिनेता जय सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित हुए।

इस अवसर पर गीत संगीत भजनों का रंगारंग कार्यक्रम हुआ पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने और महासचिव अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का बड़े ही खूबसूरत ढंग से संचालन वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र श्रीवास्तव और अमर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के आरंभ में संघ के प्रमुख सलाहकार सुनील सिंह की माताजी श्रीमती चंपादेवी मंगलाप्रसाद सिंह के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर विधायक विद्या ठाकुर ने पत्रकार विकास संघ के 18 वें सालाना लिट्टी-चोखा स्नेह मिलन की प्रशंसा की और कहा कि समाज को एक दूसरे से जोड़े रखने में पत्रकारों का महत्वपूर्ण योगदान है। विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि पत्रकार विकास संघ के नियमित कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समन्वय को बल मिलता है। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि मैं खुद भी पत्रकार रहा हूं इसलिए पत्रकारों को ऐसे आयोजन करने के लिए कितना परिश्रम करना पड़ता है इसका मुझे अनुभव है। उन्होंने पत्रकार विकास संघ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की खूब सराहना की।

कार्यक्रम में मुरारी सिंह, समीउल्लाह खान, शिवलाल यादव, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्रा, भानुप्रकाश मिश्र, अरविंद सिंह, श्रीश उपाध्याय, आलम पठान, प्रदीप धीवार, इकबाल ममदानी, गौरी टेंबकर, रंजीत सिंह श्रीनेत, विशाल सिंह, विक्रम जाधव, अर्जुन कांबळे, धर्मेंद्र पांडेय, राजेश उपाध्याय, वसीम हैदर, संदीप आशर, सईद अहमद खान, मनीष पाठक, संतोष पांडेय, राजीव सिंह, अभिषेक पांडेय, चेतन महोबिया, सचिन शर्मा, अब्दुल चौधरी के अलावा तुफैल खान, वसंत रसीवासिया, रविन्द्र द्विवेदी, रजनीकांत उपाध्याय, जगजीत सिंह, सय्यद इरफान, प्रशांत मिश्र, सीजू पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, निशांत सिंह, युवराज सिंह, राकेश द्विवेदी, सुनील तिवारी, सगीर सलमानी, शिवलाल यादव, दुर्गा यादव आदि विशेष सहयोगी थे। कवि रवि यादव, अल्हड़ असरदार, कमलेश पांडे ‘तरुण’ आदि ने अपनी रचनाएं सुनाईं।
