● राकांपा नेता सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में पवई में हुआ कार्यक्रम

मुंबई।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला के चांदीवली तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पवई गणेश घाट गार्डन में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुनील तटकरे के 70वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद अमीर उपस्थित थे।वार्ड नंबर 156के अध्यक्ष फरीद सिद्दीकी, सामाजिक न्याय के तालुका अध्यक्ष सचिन वाकोडे, वार्ड नंबर 162के अध्यक्ष संतोष गवली, असलम शेख, फहीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।