
● भाईंदर
विश्व नवकार मंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच एवं पालघर पीठ के संयुक्त तत्वावधान में भाईंदर ईस्ट स्थित जैन मंदिर परिसर में भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 9 मिनट तक सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति पालघर पीठाधीश्वर भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज द्वारा बांसुरी वादन के साथ नवकार महामंत्र की दिव्य प्रस्तुति रही। इस अनूठे संगम ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
यह आयोजन राष्ट्र संत परम पूज्य कमल मुनि कमलेश जी महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ‘सेव सेल्फ अभियान’ और ‘अहिंसा योग मिशन’ का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर तेजप्रकाश मेहता, संपत पामेचा, संपत कटारिया, कुलदीप ओस्तवाल, मधु ओस्तवाल, आशा चौधरी, शशि ओस्तवाल, रंजना बोहरा, विनीता ओस्तवाल, अर्चना डूंगरवाल, अनुपमा धाकड़, साधना कागरेचा, सुनीता सिसोदिया, आजाद इंटोदिया, मधु दुग्गड, गोविंद सिंह भाटी, आयुष पांडेय सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
