● इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में विविध संकेत दे रही है। कहीं प्रगति के द्वार खुलेंगे, तो कहीं धैर्य और विवेक की परीक्षा होगी। करियर, कारोबार, संबंध और स्वास्थ्य हर पहलू में संतुलन बनाए रखना सफलता की कुंजी साबित होगा।

- मेष
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। जीवन के सुखद पलों का आनंद लेने के लिए तैयार रहें। घर और बाहर दोनों जगह खुशियां, सहयोग और लाभ मिलेगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि और वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। किस्मत और परिश्रम मिलकर सफलता दिलाएंगे। - वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी भी बड़े निर्णय को भावनाओं में बहकर न लें। हां या न कहने से पहले सोच-विचार जरूरी है। सप्ताह के पूर्वार्ध में भूमि-भवन से जुड़े मामले चिंता का कारण बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। - मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। शुरुआत में परिवार और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं रह सकती हैं। घरेलू समस्याओं के समाधान और कागजी कामों में भागदौड़ बढ़ेगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। - कर्क
कर्क राशि वालों पर इस सप्ताह भाग्य मेहरबान रहेगा। कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। करियर-कारोबार में लाभ के योग हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी और सत्ता-प्रशासन से जुड़े लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा। मान-सम्मान और धन लाभ मिलेगा। - सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत यात्रा से हो सकती है, जो थकान भरी और कम फलदायी हो सकती है। सेहत और सामान का विशेष ध्यान रखें। परिवार को लेकर चिंता रह सकती है और कार्यक्षेत्र में विवाद की आशंका है। - कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह से अधिक लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और निवेश से लाभ के संकेत हैं। - तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शक्ति और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। पदोन्नति के योग हैं। समाज और राजनीति में सक्रिय लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। - वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह बड़े बदलाव लेकर आएगा। लंबे समय से प्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। कार्य समय पर पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा के योग हैं। - धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। समय, धन और ऊर्जा का सही उपयोग करने पर सफलता मिलेगी। अन्यथा अनावश्यक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ परिस्थितियों में समझौता करना पड़ सकता है। - मकर
मकर राशि के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आएगा। करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी। शुरुआत भले व्यस्त रहे, पर मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य समय से पहले पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। - कुंभ
कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह खर्चों में वृद्धि वाला हो सकता है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। करियर और कारोबार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। - मीन
मीन राशि के लिए यह सप्ताह शुभफलदायक रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। अटके कार्य पूरे होंगे। करियर और कारोबार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नकारात्मकता दूर होगी।
