- जानिए किन वाहनों पर फिलहाल रहेगी रोक?

● मुंबई
महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) और पुलिस प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) प्रवीण सालुंखे द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
पहले चरण में 1 मई से 31 मई 2026 तक केवल हल्के मोटर वाहन बस और यात्री वाहन ही इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान मालवाहक और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके बाद 1 जून से आगे के निर्णय शुरुआती छह महीने के निरीक्षण के आधार पर लिए जाएंगे।
सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं। विशेष रूप से ज्वलनशील, विस्फोटक और खतरनाक पदार्थ ढोने वाले भारी वाहनों को इस मार्ग के सुरंगों से गुजरने पर पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे वाहनों को पुराने एक्सप्रेसवे का ही उपयोग करना होगा।
सुरंगों में हल्के वाहनों के लिए 100 किमी/घंटा और बस व अन्य यात्री वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा की अधिकतम गति निर्धारित की गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
इस ‘मिसिंग लिंक’ के शुरू होने से घाट सेक्शन में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा तेज और सुगम हो जाएगा।
