
● मुंबई
महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव – एकता समिट अध्याय 3’ का आयोजन 9 मई 2026 को शाम 6 बजे से सहारा स्टार, मुंबई में किया जाएगा। आनंद स्वरूप शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित यह समिट ‘सामाजिक समरसता-संगम ऑफ़ स्ट्रेंथ: महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को एक साथ लाते हुए’ विषय पर आधारित होगा।
आयोजकों के अनुसार, यह समिट विकसित भारत 2036 के विजन को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच मजबूत ग्रोथ कॉरिडोर तैयार करने की दिशा में अहम पहल साबित होगा। कार्यक्रम में विधायक प्रवीण दरेकर और लोढ़ा फाउंडेशन की अध्यक्ष मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
समिट में दो विशेष कीनोट सत्र भी आयोजित होंगे। संदीप गुप्ता ‘बूस्टिंग इंडिया टुगेदर:द उत्तरप्रदेश-महारष्ट्र ग्रोथ मॉडल फ़ॉर नेक्स्ट डिकेड’ विषय पर अपने विचार रखेंगे, जबकि डॉ. हुज़ैफ़ा खोराकीवाला ‘वसुधैव कुटुम्बकम: लीजिंग इंडियाज मैसेज ऑफ वर्ल्ड पीस’ विषय पर संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। ग्रामीण औद्योगीकरण, विलेज टूरिज्म, डिजिटल कनेक्टिविटी, उद्यमिता विकास और सांस्कृतिक सद्भाव जैसे विषयों पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे।
समिट की टीम में रश्मि उपाध्याय, आनंद स्वरूप शुक्ला, अनिल गलगली, डॉ. गौरीशंकर चौबे और बलवंत वर्मा शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए 8369846670 पर संपर्क किया जा सकता है।
