
● मुंबई
मुंबई के विलेपार्ले पूर्व स्थित सहारा होटल में आयोजित ‘बूस्ट इंडिया कॉन्क्लेव-एकता समिट अध्याय 3’ का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक एवं मुंबई बैंक के अध्यक्ष प्रविण दरेकर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समन्वय को देश की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन दोनों राज्यों के विकास मॉडल को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।
‘एकता समिट अध्याय 3’ की मेंटर टीम में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, अनिल गलगली, रश्मि उपाध्याय, डॉ. गौरीशंकर चौबे एवं बलवंत वर्मा शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. गौरीशंकर चौबे द्वारा लिखित पुस्तक ‘उत्तर प्रदेश – महाराष्ट्र : संबंधों का सेतु’ का विमोचन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
संदीप गुप्ता ने ‘बूस्टिंग इंडिया टुगेदर : द उत्तर प्रदेश–महाराष्ट्र ग्रोथ मॉडल फॉर नेक्स्ट डिकेड’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा डॉ. हुज़ैफ़ा खोराकीवाला ने ‘वसुधैव कुटुंबकम : लीडिंग इंडिया’स मैसेज ऑफ वर्ल्ड पीस’ विषय पर संबोधन देते हुए भारत की वैश्विक शांति संदेश की परंपरा को रेखांकित किया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक संजय उपाध्याय, समाजवादी पार्टी विधायक अबू आसिम आजमी, आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े, उद्योगपति अभिषेक दुबे, उद्योगपति सोहेल खंडवानी, अभिजीत राणे, भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी, उदय प्रताप सिंह तथा दिलशाद खान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिनंदन सिंह ने किया।
