
● रविंद्र मिश्रा@मुंबई
भीषण गर्मी में प्यास से बेहाल पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्था प्रभु नयन फाउंडेशन ने अनूठी पहल शुरू की है। संस्था की ओर से मुंबई, नासिक और इगतपुरी में अब तक 100 से अधिक स्थानों पर पशु-पक्षियों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है।
संस्था के चेयरमैन नितिन मवानी ने बताया कि इंसानों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है, लेकिन मूक पशु-पक्षियों के लिए गर्मी में पानी जुटाना कठिन होता है। इसी उद्देश्य से संस्था पशु-पक्षी प्रेमियों को मिट्टी के बड़े बर्तन उपलब्ध करा रही है। इन बर्तनों में पानी भरकर पेड़ों की छाया में रखा जा रहा है, ताकि पक्षी और अन्य जीव आसानी से पानी पी सकें।
संस्था के प्रेसिडेंट आनंद मवानी ने बताया कि इस अभियान में मांडसी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के राजेश मदान, सई सहाय समिति के अध्यक्ष राजू देवलेकर सहित 100 से अधिक परिवार सहयोग कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने वाली इस पहल की विभिन्न स्तरों पर सराहना हो रही है।
