
● मुंबई
लॉकडाउन से शुरू हुई सेवा भावना के 6 वर्ष पूरे होने पर सौरभ मित्र मंडल ने एक बार फिर ‘अन्नमित्र’ अभियान के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों के बीच अन्न और फल वितरण किया। मंडल द्वारा पिछले छह वर्षों से अन्नदान, फलदान, लड्डू, दही, छाछ, बिस्कुट, रेनकोट, तिरपाल, विद्यार्थियों को कॉपी-पेन तथा बीमार महिलाओं को साड़ी वितरण जैसे सामाजिक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
अन्नदान अभियान के तहत अन्नमित्र के सर्वेसर्वा संजय सोमनाथ शेटये की पहल और प्रयासों से कल्पेश गोरीवले तथा मनमोहन निंबालकर ने टाटा और केईएम अस्पताल क्षेत्रों में 250-250 गरीब और जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी वितरित की। अनुराधा (प्रमिला ताई) डिचोलकर, अरुण डिचोलकर और प्रसाद डिचोलकर परिवारों ने 250 जरूरतमंद लोगों को फलों के साथ बिस्कुट और दही के पैकेट वितरित किए। वहीं, श्रीमती स्नेहप्रभा उत्तम तलवड़ेकर ने 250 लोगों को जूस पाउच बांटे।
विपुलभाई मणिलाल छेडा ने 250 मरीजों को मौसंबी फल वितरित किए। अयप्पा अन्ना इडली की ओर से 70 मरीजों को इडली-चटनी बांटी गई। गफ्फार शेख की तरफ से 250 मरीजों को लड्डू वितरित किए गए।
