● पोलैंड का प्रकृति-प्रसूत अजूबा है ‘टेढ़ा जंगल’

ग्रिफिनो (पोलैंड)।
पोलैंड के ग्रिफ़िनो नामक शांत वन क्षेत्र में स्थित एक जंगल ऐसा है, जो दशकों से वैज्ञानिकों और पर्यटकों को हैरान कर रहा है। यहां 400 से अधिक चीड़ के पेड़ अपनी जड़ों से लगभग 90 डिग्री मुड़कर उत्तर दिशा की ओर झुके हुए हैं। सभी पेड़ समान दिशा में झुके होने के कारण यह स्थान ‘क्रूक्ड फॉरेस्ट’ यानी ‘टेढ़ा जंगल’ के नाम से प्रसिद्ध है।
इस असाधारण प्राकृतिक संरचना के पीछे का कारण आज भी रहस्य बना हुआ है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह इंसानों द्वारा पेड़ों की शुरुआती अवस्था में की गई किसी विशेष तकनीक या छेड़छाड़ का नतीजा हो सकता है। वहीं कुछ अन्य इसे बर्फ के दबाव, गुरुत्वाकर्षण में असामान्यता या चुम्बकीय प्रभाव जैसी प्राकृतिक शक्तियों का प्रभाव मानते हैं।
हालांकि, अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिल पाया है कि इन पेड़ों के विचित्र आकार का असली कारण क्या है। यही रहस्य इसे प्रकृति की सबसे रोचक और अनूठी वनस्पति पहेलियों में से एक बनाता है।