- योग और संस्कृति का अद्भुत संगम

● भाईंदर
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के 100 दिवसीय योग महोत्सव अभियान तथा मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई), नई दिल्ली के सहयोग से श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, मुंबई द्वारा आयोजित योग महोत्सव 2026 अंबेश भवन, भाईंदर-पूर्व में भव्य रूप से संपन्न हुआ। मुंबई, पालघर, ठाणे, कल्याण और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों योग साधकों ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन पालघर पीठाधीश्वर योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज ने किया।
सामूहिक योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम में योगीराज ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया। तनाव प्रबंधन विषय पर आयोजित चर्चा में शैलेश पाण्डेय, तेज प्रताप मेहता और रमेश पांडे ने भाग लिया। योगीराज ने साधकों के प्रश्नों का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।
बालक-बालिकाओं ने योग, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। राहुल साहू की विशेष देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा योगीराज द्वारा स्मृति-स्वरूप बांसुरी भेंट की गई। उन्होंने इच्छुक साधकों को बांसुरी वादन का प्रशिक्षण देने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विजय शंकर पांडे, आनंद सिंह, एडवोकेट श्रीकांत मिश्रा, एलिस्टर परेरा, सैफ किरण कांबले, संतोष दुबे, विपिन झा, प्रमोद उपाध्याय, अविनाश तिवारी, शैलेश पाठक, रुपेश महेश रावल, रोहित शिंदे, संपत लाल बगेचा, अजीत बोकाडिया, योगेश शिशोदिया, बरू लाल जैन, ललित पगारिया, हिम्मत सिसोदिया, कृष्ण, पूनम उपाध्याय, इंदुबाला पाण्डेय, अंजू पाठक, मनोज तोड़ी, संतोष शर्मा, हार्दिक शाह, दिनेश, भास्कर, आकाश, विवेक, सुरेश, निलेश, रिंकू कुमावत, इंद्राणी सिंह, ममता, डिम्पल, राधा और संजना सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। संचालन आयुष भारत ने किया।
