AI ने बनाया ऐसा प्लान, जिसने बजट ट्रैवल को बना दिया आसान

नई दिल्ली
क्या दिल्ली से मसूरी की 2 रात और 3 दिन की फैमिली ट्रिप सिर्फ ₹25,000 में संभव है? अगर आप एक मिलेनियल कपल हैं और आपके साथ 10 साल का बच्चा है, तो इसका जवाब अब AI के पास है।
ट्रैवल प्लानिंग का तरीका तेजी से बदल रहा है और लोग अब AI टूल्स की मदद से अपनी छुट्टियों का बजट और कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। इसी को परखने के लिए हमने ChatGPT से ₹25,000 के बजट में दिल्ली से मसूरी तक की फैमिली ट्रिप प्लान करने को कहा। AI ने ऐसा यात्रा कार्यक्रम तैयार किया, जिसमें आराम, मनोरंजन और बजट, तीनों का संतुलन दिखाई दिया।
ChatGPT ने सबसे पहले फ्लाइट की बजाय ट्रेन या वोल्वो बस चुनने की सलाह दी, जिससे यात्रा खर्च काफी कम हो सके। रहने के लिए मॉल रोड के आसपास बजट होटल या होमस्टे सुझाए गए, जहां दो रातों का खर्च लगभग ₹3,000 से ₹5,000 तक रखा गया। AI का तर्क था कि मॉल रोड के पास ठहरने से स्थानीय परिवहन पर अतिरिक्त खर्च नहीं होगा।
तीन दिन के इस प्लान में पहले दिन मॉल रोड की सैर और गन हिल रोपवे, दूसरे दिन केम्पटी फॉल्स, कंपनी गार्डन और कैमल्स बैक रोड जैसी जगहें शामिल की गईं। वहीं तीसरे दिन हल्की शॉपिंग और आरामदायक वापसी का सुझाव दिया गया।
खाने के लिए स्थानीय ढाबों और कैफे को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई, जिससे पूरे परिवार का दैनिक भोजन खर्च ₹800 से ₹1,200 के बीच रहे। AI के अनुमान के अनुसार यात्रा, होटल, भोजन और स्थानीय घूमने-फिरने का कुल खर्च ₹15,000 से ₹25,000 के बीच पूरा हो सकता है।
