▪️ एक बार पढ़ते ही गायब होंगे टेक्स्ट मैसेज

▪️ मुंबई
WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक नए फीचर पर काम कर रहा है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए ‘View-Once Text Messages’ फीचर पेश कर सकती है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे, जिन्हें रिसीवर केवल एक बार ही पढ़ पाएगा। मैसेज ओपन होते ही वह अपने आप गायब हो जाएगा, जिससे संवेदनशील जानकारी को अधिक सुरक्षित तरीके से साझा किया जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि यह फीचर WhatsApp के मौजूदा View-Once विकल्प का विस्तार होगा, जो फिलहाल फोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स के लिए उपलब्ध है। नए फीचर के आने के बाद रिसीवर इन मैसेजेस को सेव, फॉरवर्ड या लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रख सकेगा, जिससे यूजर्स की गोपनीयता को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी।
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और अभी तक बीटा टेस्टर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है। हालांकि, इसके लॉन्च होने पर WhatsApp की प्राइवेसी सुविधाएं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो सकती हैं।
