- तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल होंगे मुख्य अतिथि

▪️ मुंबई
कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बस्तर के डॉ.राजाराम त्रिपाठी को वर्ष 2026 का वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। अभिनेता रज़ा मुराद और सचिन खेड़ेकर को वाग्धारा नवरत्न सम्मान दिया जाएगा। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल आगामी 4 जुलाई को मुंबई में वाग्धारा व भारत एक्सप्रेस द्वारा आयोजित भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान करेंगे। भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ.वागीश सारस्वत ने उक्त घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि अंधेरी पश्चिम के मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्योतिष विज्ञान व संस्कृत के विद्वान आचार्य पवन त्रिपाठी को इस वर्ष का डॉ.शंकरलाल सारस्वत स्मृति वाग्धारा सम्मान प्रदान किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक को नेत्रपाल सिंह स्मृति रेल सेवा सम्मान तथा मुंबई की नीता बाजपेई को संध्या पांडेय स्मृति वाग्धारा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
गोंडा के शिवपूजन शुक्ल को लोककला, पुणे के डॉ.सदानंद भोसले को शिक्षा, दिल्ली की डॉ.स्मृति त्रिपाठी को संगीत, बीजापुर कर्नाटक के डॉ.नामदेव गौडा को भाषा सेतु, दतिया मध्यप्रदेश के डॉ.आलोक सोनी को समाज सेवा, वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बोस को पत्रकारिता और पूर्व न्यायाधीश श्रीमती स्वाति चौहान को मानव कल्याण के लिए वाग्धारा नवरत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। वाग्धारा सम्मान समारोह का इस वर्ष दसवां पड़ाव है।
