● हरित पनवेल, सुंदर पनवेल मुहिम

पनवेल।
लायंस क्लब ऑफ पनवेल ने अपनी 61 वर्ष की समर्पित सेवा की विरासत को जारी रखते हुए अमरधाम रोड-पनवेल पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अमरधाम सड़क के किनारे नीम, बादाम, आम, इमली जैसे 25 विभिन्न पेड़ लगाए गए।
पनवेल महानगर पालिका से उद्यान विभाग अधिकारी सिद्धार्थ कांबले के मार्गदर्शन में तथा ला. मुर्तुजा अफसर (डी सी पर्यावरण) की अगुवाई में ला. सुरभि पेंडसे (अध्यक्षा – लायन्स क्लब पनवेल) की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान किया गया।
लायन्स क्लब पनवेल के ला. अशोक गिलड़ा (सचिव), ला. मंगल ठाकुर (प्रथम वी. पी.) ला. नंदकिशोर धोत्रे, ला. लेडी नूतन धोत्रे, ला. प्रतिमा चौहान, ला. स्वरांग पेंडसे सहित पनवेल महानगरपालिका अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने वृक्षारोपण अभियान में उत्स्फूर्त सहयोग दिया।