
▪️ मुंबई
सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय अमरकांत झा स्मृति प्रतिष्ठान की ओर से स्वर्गीय अमरकांत झा की जयंती के अवसर पर 18वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मंगलवार, 30 जून 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन बोरीवली स्थित आचार्य नरेंद्र स्कूल के अमरकांत झा पुस्तकालय में किया जाएगा। प्रतिष्ठान ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का माध्यम बनने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि प्रतिष्ठान पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा की परंपरा निभा रहा है।
इस आयोजन समिति में सुनील अमरकांत झा, राखी अमरेंद्र झा, आशीष अमरकांत झा, संतोष राजवाड़े, शंभूनाथ मिश्रा, उमेश तिवारी, पवन झा तथा अभितकुमार अमरकांत झा शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक नागरिक 8779930853, 8208937573 अथवा 9322003283 पर संपर्क कर सकते हैं।
