● धरती से 2008 में भेजा गया था संदेश

नई दिल्ली।
विज्ञान जगत में एलियन जीवन की खोज को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। वर्ष 2008 में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से एक रेडियो संदेश अंतरिक्ष में मौजूद संभावित जीवन योग्य ग्रह ‘ग्लीज 581सी’ की दिशा में भेजा था। यह ग्रह पृथ्वी से करीब 20.4 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।
यह संदेश, पृथ्वी से एलियन सभ्यता से संपर्क साधने के प्रयासों का हिस्सा था। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह रेडियो सिग्नल वर्ष 2029 तक ‘ग्लीज 581सी’ तक पहुंच जाएगा। यदि वहां कोई बुद्धिमान जीवन मौजूद है और वह तुरंत जवाब भेजता है तो वह उत्तर 2050 तक पृथ्वी पर लौट सकता है।
यह प्रयास अंतरिक्ष में जीवन की खोज और ब्रह्मांड में हमारी स्थिति को समझने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अगर कोई उत्तर प्राप्त होता है, तो यह मानव इतिहास की सबसे बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धियों में गिना जाएगा।