
▪️ मुंबई
महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन विभाग ने 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई शहर, रायगढ़, ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में इस अवधि के दौरान भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के सातारा, पुणे और नाशिक जिलों के घाट क्षेत्रों में भी मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है।
लगातार वर्षा के कारण स्थानीय स्तर पर यातायात प्रभावित हो सकता है तथा कुछ स्थानों पर संरचनात्मक क्षति की आशंका भी जताई गई है।
राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से निचले इलाकों और घाट मार्गों से यात्रा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय आपदा प्रबंधन अथवा संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करने का आग्रह किया गया है।
- महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
▪️ बृहन्मुंबई महानगरपालिका : 1916
▪️ पालघर जिला : 02525-297474, +91 82379 78873
▪️ ठाणे महानगरपालिका : 022-25364779, 022-25301740, +91 93723 38827
▪️ ठाणे आपदा प्रबंधन कक्ष : 1800-222-108, 8657887101
▪️ पनवेल महानगरपालिका : 022-27458040, 022-27458041, 022-27458042
