
▪️ मुंबई
वर्ष 1980 से हिन्दी की युवा कविता के लिये दिये जाने वाले एक सबसे अधिक प्रतिष्ठित भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार की ज्यूरी का पुनर्गठन किया गया है। इसमें मुंबई से कवि बोधिसत्व को पांच सदस्यों में स्थान दिया गया है। अन्य सदस्य आलोचक अपूर्वानन्द( नई दिल्ली), कवि चिंतक ध्रुव शुक्ल( भोपाल), कवयित्री अनुवादिका सविता सिंह ( नई दिल्ली), और कवि आशुतोष दुबे ( इंदौर)हैं।
आधुनिक हिन्दी कविता के प्रसिद्ध कवि भारत भूषण अग्रवाल की स्मृति में यह पुरस्कार प्रति वर्ष किसी चालीस वर्ष से कम उम्र के कवि को उसके प्रकाशित पहले कविता संकलन पर दिया जाता है। रज़ा न्यास की ओर से चुनी गई निर्णायकों की यह समिति पांच साल के लिए चुनी गई है जो की 2026 से 2030 तक के लिए गठित की गई है। हर निर्णायक क्रम से एक एक एक साल के पुरस्कार का निर्णय करेगा।
सिनेमा और साहित्य में समान रूप से सक्रिय कवि बोधिसत्व को स्वयं यह पुरस्कार वर्ष 1999 में उनकी प्रसिद्ध कविता पागलदास के लिए प्रदान किया जा चुका है।
