
▪️ मुंबई
स्वरसंगम फाउंडेशन ने मीरा रोड स्थित विरंगुला केंद्र में प्रथम दुष्यंत कुमार सम्मान की शुरुआत करते हुए प्रख्यात गजलकार राजेश रेड्डी को सम्मानित किया। लगातार बारिश और सरकारी चेतावनियों के बावजूद साहित्यप्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सचिव डॉ. हरिप्रसाद राय ने राजेश रेड्डी के साहित्यिक योगदान के परिचय से की। इसके बाद फाउंडेशन की ओर से उन्हें शॉल, मानपत्र, स्मृति-चिह्न, पुष्पगुच्छ और मानधन देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के बाद यूनूस खान और मुस्त हसन अज़्म ने राजेश रेड्डी से उनकी साहित्यिक यात्रा, ग़ज़ल, हिंदी-उर्दू, मंच, सोशल मीडिया और नई पीढ़ी से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
अंत में हृदयेश मयंक ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रमन मिश्र, दीनदयाल मुरारका, प्रणव प्रियदर्शी, ममता सिंह, ललिता अस्थाना, धीरेन्द्र अस्थाना, अजय रोहिल्ला, भगवान कौशिक, सुधीर मजुमदार, आर.एस. विकल, धर्मेंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, श्रीप्रकाश तिवारी, नरोत्तम शर्मा, राकेश शर्मा, शैलेश सिंह, हरिमृदुल, डॉ. मुख्तार खान, संजय भिसे, राजेश रोहित, भूपेंद्र मिश्र, पुलक चक्रवर्ती, दिनेश गुप्त, प्रो. श्याम दिवाकर, डॉ. प्रदीप कुमार राय और धर्मराज राय सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे।
