▪️ मुंबई को मिलेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर
- मुंबई
शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से राहत देने के लिए 1.2 किलोमीटर लंबा दिंडोशी फिल्मसिटी फ्लाईओवर सितंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। यह फ्लायओवर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के महत्वाकांक्षी गोरेगांव–मुलुंड लिंक रोड (जी एम एल आर ) परियोजना का पहला चरण है।

यह एलिवेटेड कॉरिडोर दिंडोशी कोर्ट के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से शुरू होकर संजय गांधी नेशनल पार्क (एसजीएनपी) तक जाएगा। इसके चालू होने के बाद यात्रियों को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का विकल्प मिलेगा, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक दबाव कम होने की संभावना है।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह फ्लायओवर पश्चिमी उपनगरों को जोड़ने में मदद करेगा, जबकि परियोजना के आगे के चरण पूरे होने के बाद यह मार्ग पूर्वी उपनगरों तक सीधा कनेक्शन प्रदान करेगा। इस परियोजना को मुंबई के ट्रैफिक प्रबंधन में ‘गेम-चेंजर’ माना जा रहा है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
