
▪️मुंबई
‘आशीर्वाद’ साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में डॉ. उमाकांत बाजपेयी की स्मृति में ‘गीत गंगा गजल सागर’ काव्य संध्या तथा कविवर दास नारायण अग्रवाल की पुस्तक ‘कृष्ण पद’ का विमोचन समारोह गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे अजंता पार्टी हॉल, एस.वी. रोड, गोरेगांव-पश्चिम, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
पुस्तक का विमोचन पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा करेंगे। इस अवसर पर डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय एवं वीरेन्द्र याज्ञिक पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेशनल एक्सप्रेस (नई दिल्ली) के संस्थापक एवं प्रधान संपादक तथा भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गुप्ता होंगे।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध सूफी गायिका कविता सेठ और प्रसिद्ध गीतकार शकील आज़मी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ‘गीत गंगा गजल सागर’ के अंतर्गत कुमार जैन के संचालन में देवमणि पांडेय, महेश दुबे, ओबेद आज़म आजमी, असलम हसन, नवीन चतुर्वेदी, नवीन जोशी ‘नवा’, अर्चना जौहरी, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, रजिया रागिनी तथा विनोद दुबे अपनी रचनाओं का काव्यपाठ करेंगे।
