
▪️मुंबई
संत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ठाणे और घाटकोपर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में संत निरंकारी ब्लड बैंक, विले पार्ले द्वारा कुल 340 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
ठाणे के गणेशवाड़ी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में 232 भक्तों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ ब्रह्मज्ञान प्रचारक मिथिलेश कुमार की उपस्थिति में प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर विधायक संजय केलकर, एडवोकेट निरंजन डावखरे, रविंद्र पाजणकर, नगरसेवक नारायण पवार, मालती पाटिल और माधुरी मेटांगे उपस्थित रहे।
शिविर सेक्टर संयोजक आ. सुभाष भोसले, स्थानीय मुखी, प्रबंधक तथा सेवादल इकाइयों के सहयोग से सफल हुआ। घाटकोपर के कामराज नगर स्थित भवन में 141 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें चिकित्सकीय जांच के बाद 108 ने रक्तदान किया। नगरसेविका निर्मिती कानडे भी उपस्थित रहीं।
