
▪️मुंबई
स्वर संगम फाउंडेशन के तत्वावधान में 9 अगस्त को विरंगुला केंद्र, मीरा रोड में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में कवि एवं लेखक संजय भिसे ने अपनी चुनिंदा कविताओं का प्रभावशाली काव्यपाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. हरि प्रसाद राय के स्वागत वक्तव्य से हुई। गोष्ठी का संचालन शैलेश सिंह ने किया।
संजय भिसे ने अपने बचपन, मजदूर बस्ती के बहुभाषी परिवेश और साहित्यिक संस्कारों को याद किया। उन्होंने ‘मेरा जन्म’, ‘यशोधरा’, ‘दादी की सलाह’, ‘शिनाख्त’, ‘चौथी सीट’ और ‘एकाउंट क्लोज्ड’ सहित कई कविताएं सुनाईं।

चर्चा में वरिष्ठ कवि अनूप सेठी, कवि एवं अनुवादक विनोद दास और प्रसिद्ध लेखिका ललिता अस्थाना ने विचार रखे। अध्यक्षता कर रहे डॉ. विजय कुमार ने संजय की कविताओं में सूक्ष्म अवलोकन और समकालीन विसंगतियों की अभिव्यक्ति की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. हरि प्रसाद राय ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
