
कल्याण। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर के. एम. अग्रवाल कॉलेज का दीक्षांत समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मान्यवरों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
समारोह की अध्यक्षता कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. विजय पंडित ने की। इस अवसर पर काउंसिल के कार्याध्यक्ष रमाशंकर (चंदू) तिवारी, महामंत्री ओमप्रकाश (मुन्ना) पांडेय, ट्रस्टी कांतिलाल जैन और प्राचार्या डॉ. अनीता मन्ना ने विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं।
समारोह में शिक्षकवर्ग, शिक्षकेतर कर्मचारी और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अग्रवाल कॉलेज के होनहार विद्यार्थी प्रशांत मिस्त्री का यूपीएससी में चयन होने पर विशेष सम्मान किया गया।
सभी मान्यवरों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ गीत से हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
