
▪️मुंबई
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुंबई तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मंत्रालय और मनपा मुख्यालय समेत शहर की कई ऐतिहासिक और प्रमुख इमारतें तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठीं। रोशनी से सजी इमारतों का नजारा देशभक्ति और उत्साह से भरपूर दिखाई दिया।
मुंबई की ऐतिहासिक इमारतों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। स्वतंत्रता दिवस के स्वागत में की गई इस विशेष सजावट ने मुंबईकरों में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को और मजबूत किया। रात के अंधेरे में तिरंगे की रोशनी से जगमगाती मुंबापुरी का दृश्य बेहद आकर्षक नजर आया।
