
▪️ विठ्ठलवाड़ी
अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता हासिल की जा सकती है। प्रतियोगिता में जीत से अधिक महत्वपूर्ण उसमें भाग लेना है, क्योंकि सहभागिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचानने का अवसर देती है। यह विचार कमला देवी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सदानंद तिवारी ने ‘प्रारंभ 2.0–2026’ के समापन समारोह में व्यक्त किए।

कमला देवी शिक्षण संस्थान और जेएसएस फाउंडेशन के तत्वावधान में कमलादेवी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। 20 से 22 अगस्त तक चले आयोजन में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। तकनीक, वाणिज्य और कला से जुड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में व्यवसायी मनोज झवेर, व्यवसायी मनोज पाटील, अध्यक्ष सदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष श्वेता पांडे, जेएसएस फाउंडेशन के सचिव शैलेश तिवारी, प्राचार्या डॉ. सिम्मी सिंह और रजिस्ट्रार सचिन चौधरी उपस्थित रहे। ‘प्रारंभ 2.0–2026’ में विभिन्न महाविद्यालयों के कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
