▪️ अंतर्राष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद का आयोजन

▪️मुंबई
अंतर्राष्ट्रीय सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया जा रहा है। श्रावण पूर्णिमा, 28 अगस्त को बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में सुबह 8 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण पुराने यज्ञोपवीत का विधि-विधान से त्याग कर नए यज्ञोपवीत धारण करेंगे। परिषद की ओर से सभी सजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की गई है।
परिषद के प्रमुख सरयू सेवक डॉ. आर. चौबे और महासचिव डॉ. राधेश्याम तिवारी ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म धर्माचार्य डॉ. पंडित मुरलीधर मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परिषद पदाधिकारियों ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
