
▪️मुंबई। नेपाल में बनी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने वहां फंसे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मंत्रालय स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सरकार ने नेपाल में फंसे या किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता वाले महाराष्ट्र के नागरिकों से इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।
राज्य नियंत्रण कक्ष की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1070 है। इसके अलावा +91-9321587143 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। नागरिक अपनी समस्या और आवश्यक सहायता की जानकारी controlroom@maharashtra.gov.in पर ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने नेपाल में फंसे नागरिकों के लिए ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराने की सुविधा भी शुरू की है। यदि कोई नागरिक नेपाल में किसी स्थान पर फंसा हुआ है, तो वह geospatial.mahaseoc.in/Sahayata_gulf/ लिंक पर अपनी जानकारी अपलोड कर सकता है।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और आवश्यकता पड़ने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।
