
▪️रवीन्द्र मिश्रा, मुंबई
संत ज्ञानेश्वर की ज्ञानेश्वरी का देश-विदेश में प्रचार-प्रसार करने वाले बालयोगी सदानंद महाराज का 68वां जन्मदिन वसई के तुंगारेश्वर पर्वत पर स्थित परशुराम कुंड पर मनाया जा रहा है।
बालयोगी सदानंद महाराज आश्रम के अध्यक्ष गुरुनाथ भोईर ने बताया कि भाईंदर पश्चिम के राई गांव में जन्मे बाबा ने 12 वर्ष की उम्र में अपनी सारी संपत्ति गांव के मंदिर में दान कर दी और अपने माता-पिता के साथ तुंगारेश्वर स्थित परशुराम कुंड पर तपस्या करने चले आए। तपस्या के साथ उन्होंने जंगल की जड़ी-बूटियों का ज्ञान प्राप्त किया और जरूरतमंदों का निःशुल्क उपचार करने लगे।
बालयोगी के दो दिवसीय जन्मोत्सव के दौरान भजन, कीर्तन और रक्षाबंधन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 27 अगस्त को सुबह 3 बजकर 10 मिनट पर बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
