▪️पश्चिम रेलवे ने बढ़ाईं लोकल सेवाएं, एसी ट्रेनों की संख्या 147

•मुंबई। पश्चिम रेलवे का संशोधित उपनगरीय समय-सारिणी 1 सितंबर से लागू हो गया है। नई समय-सारणी के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए छह नई लोकल सेवाएं शुरू की गई हैं। इनमें दो अप और चार डाउन सेवाएं शामिल हैं। इसके साथ ही वातानुकूलित लोकल सेवाओं की संख्या बढ़ाकर 147 कर दी गई है। शनिवार और रविवार को कुल 116 एसी लोकल सेवाएं चलेंगी।
नई व्यवस्था में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव दादर-डहाणू रोड सीधी लोकल सेवा का है। यह लोकल दादर से शाम 5.22 बजे रवाना होकर शाम 7.30 बजे डहाणू रोड पहुंचेगी। इसके अलावा विरार से सुबह 8.23 बजे दादर के लिए चलने वाली लोकल को अब चर्चगेट तक बढ़ाया गया है। वहीं मौजूदा दादर-विरार सेवा अब चर्चगेट से सुबह 9.52 बजे रवाना होकर नालासोपारा तक जाएगी।
दो मौजूदा गैर-वातानुकूलित लोकल सेवाओं को एसी लोकल में परिवर्तित किया गया है। चर्चगेट-बोरिवली और बोरिवली-चर्चगेट के बीच भी एसी सेवाओं में बदलाव किया गया है। बांद्रा से सुबह 11.58 बजे चलने वाली नई सेवा दोपहर 12.30 बजे चर्चगेट पहुंचेगी, जबकि विरार से रात 11.51 बजे रवाना होने वाली सेवा रात 12.26 बजे बोरिवली पहुंचेगी।
