
▪️मुंबई। शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘भारतीय सदविचार मंच’ (शिक्षक प्रकोष्ठ) द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह दहिसर स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 7 वरिष्ठ शिक्षकों डॉ. उमेशचन्द्र शुक्ला, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, राम सिंह चंद्रेश सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, माता प्रसाद चतुर्वेदी, सुशील कुमार दुबे एवं मिथिलेश मिश्रा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष , संस्था संस्थापक डॉ. राधेश्याम तिवारी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देता बल्कि समाज को सही दिशा और संस्कार भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिक्षाविद् डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, प्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय, दैनिक यशभारत के संपादकीय प्रभारी अभय मिश्र एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय, महेंद्र मिश्र, मनोज चतुर्वेदी, अनिरुद्ध पांडे, सुरेश चौबे, प्रो.डॉ.अमरीश दुबे , वरिष्ठ पत्रकार सुरेश मिश्रा, विनोद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार द्वय भगवती मिश्रा व धर्मेंद्र पांडेय एवं हरिशंकर तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष डॉ. शिवश्याम तिवारी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन नागेन्द्र मिश्रा ने किया और ब्रज प्रसाद मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
