
▪️मुंबई। नव भारत निर्माण समिति और बनारस लिट फ़ेस्ट आयोजक मंडल ने मणिबेन नानावटी कॉलेज में ‘मुंबई और बनारस’ साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें साहित्य, संगीत, संस्कृति, कला, पत्रकारिता और समाज के माध्यम से दोनों शहरों के संबंधों पर चर्चा हुई।
‘सिनेमा: समाज, साहित्य और संस्कृति की चुनौतियां’ सत्र में राजेन्द्र गुप्ता, अनुराधा सिंह, मनोज पांडे और श्वेता पड्डा ने विचार रखे। ‘युवा पीढ़ी: भाषाई चुनौतियां’ में डॉ. सूर्यबाला और डॉ. शीतला प्रसाद दुबे शामिल हुए।
‘पत्रकारिता, लोकतंत्र और बदलती मीडिया संस्कृति’ सत्र में प्रेम शुक्ल, हरीश पाठक, भुवेन्द्र त्यागी और जितेंद्र दीक्षित ने मीडिया की चुनौतियों, सोशल मीडिया और युवाओं के कॅरियर पर चर्चा की।

उद्घाटन पद्मश्री सोमा घोष ने गणपति सहस्रार्चन से किया। बृजेश सिंह ने आयोजन का उद्देश्य बताया, जबकि संतोष सिंह ने स्वागत किया। हिमाद्री नानावटी, अमरजीत मिश्र, सौरभ कुमार तिवारी, डॉ. योगेश दुबे और प्राचार्या डॉ. राजश्री त्रिवेदी ने विचार रखे। डॉ. रवींद्र कात्यायन ने आभार माना।
महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने ‘जर्नी ऑफ नगर स्वराज थ्रू नर्चरिंग लीडरशिप’ पुस्तक का लोकार्पण किया। कवि सम्मेलन में शकील आजमी, राजेश रेड्डी, संतोष सिंह, संध्या यादव, विशाल बाग, मोनिका सिंह और असलम हसन शामिल हुए। आचार्य पवन त्रिपाठी ने कवियों का सम्मान किया। विनोद दुबे और मोहम्मद वकील ने गायन प्रस्तुत किया। श्वेता पड्डा व वर्षा महेश ने संचालन किया जबकि अर्चना सिंह ने कलाकारों का सम्मान किया।
