
▪️मुंबई। हिंदी पत्रिका सम्राट इन्फॉर्मेशन के स्थापना दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर माटुंगा स्थित मैसूर ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पत्रिका प्रमुख राजेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन, हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन और वरिष्ठ साहित्यकार कमलाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में जीएसटी कमिश्नर अखिलेश पांडेय, दीपक कुमार लाला, पवन कुमार, दीपक देशपांडे, राकेश कुमार शर्मा, कस्टम कमिश्नर गिरधर पई, समीर गोयल, उदयशंकर झा, मनोज कुमार, भीम सिंह, विजय शुक्ला, आदित्य गुप्ता, जयप्रकाश सिंह और राजेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
